फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MOD Recruitment 2022 For the posts of Administrative and Judicial Member, know how to apply sarkari naukri

MOD Recruitment 2022: रक्षा मंत्रालय में प्रशासनिक और न्यायिक सदस्य के रिक्त पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sat, 16 Apr 2022 12:33 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 16 Apr 2022 12:33 PM IST
सार

MOD Recruitment 2022: रक्षा मंत्रालय ने प्रशासनिक और न्यायिक सदस्य की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से संबंधित क्षेत्र में पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी हैं। मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के हिसाब से आवेदकों की आयु-सीमा 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
MOD Recruitment 2022 For the posts of Administrative and Judicial Member, know how to apply sarkari naukri
MOD Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MOD Recruitment 2022: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने प्रशासनिक और न्यायिक सदस्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट www. mod.qov. in और www.aftdelhi.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

MOD Recruitment 2022: क्या है जरूरी तारीखें?
रक्षा मंत्रालय में प्रशासनिक और न्यायिक सदस्य के रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 2 मई, 2022 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी भी देरी की समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MOD Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

  • प्रशासनिक सदस्य के लिए रिक्त पदों की संख्या- 12
  • न्यायिक सदस्य के लिए रिक्त पदों की संख्या- 12
विज्ञापन

MOD Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
रक्षा मंत्रालय ने प्रशासनिक और न्यायिक सदस्य की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से संबंधित क्षेत्र में पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी हैं। मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के हिसाब से आवेदकों की आयु-सीमा 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ऊपर दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और जरूरी योग्यताओं से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। 

MOD Recruitment 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसे भरें। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर के आवेजन को secretary, Department of Defence, Room No.199-C, South Block, Ministry of Defence, New Delhi-110011 के पते पर भेज दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed