फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Meghalaya explores CCTV and signal jammers in DSC exams to boost transparency in recruitment

Meghalaya: मेघालय में सरकारी भर्ती प्रक्रिया होगी और अधिक पारदर्शी, लगाए जाएंगे सीसीटीवी और सिग्नल जैमर

Thu, 27 Nov 2025 07:42 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 27 Nov 2025 07:42 PM IST
सार

Meghalaya: पूर्वी जयंतिया हिल्स जिला प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डीएससी परीक्षा में सीसीटीवी, इंटरनेट बंद करने और सिग्नल जैमर के उपयोग पर विचार किया। कट-ऑफ मार्क्स परिणाम बाद जारी होंगे।
 

विज्ञापन
Meghalaya explores CCTV and signal jammers in DSC exams to boost transparency in recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सरकारी भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिला प्रशासन ने गुरुवार को बताया कि डीएससी (District Selection Committee) परीक्षाओं के दौरान सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट शटडाउन और सिग्नल जैमर के उपयोग पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह निर्णय प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें ख्लेहरियत के विधायक कायरमेन शायला, सुतंगा साईपुंग की विधायक सैंटा मैरी शायला, एमडीसी, डीएससी सदस्य, स्कूल प्रिंसिपल, कानूनी प्रतिनिधि और अन्य हितधारक शामिल थे। बैठक का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया से जुड़े उठे सवालों का समाधान करना था।

विज्ञापन

बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय

  • कट-ऑफ मार्क्स भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी किए जाएंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
  • उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए 1:2 अनुपात में शॉर्टलिस्ट करने की व्यवस्था जारी रहेगी।
  • भर्ती प्रक्रिया के हर चरण की सूचना उम्मीदवारों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

प्रोविजनल और फाइनल उत्तर कुंजी डीएससी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों के मार्क्स आधिकारिक जिला वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाएंगे।

शिकायत पर कार्रवाई

यह बैठक आर. सिआंगशाई और अधिवक्ता के. कुओ द्वारा भेजे गए पत्र के बाद आयोजित की गई थी, जिसमें कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी, इंटरव्यू अनुपात और उम्मीदवारों से स्पष्ट संवाद की मांग की गई थी।

विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता का भरोसा

जिला प्रशासन ने दोहराया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से संचालित की जाएगी। हितधारकों ने निर्णयों को सकारात्मक बताया और सुझाव दिया कि ऐसी परामर्श बैठकों का नियमित आयोजन होना चाहिए ताकि निरंतर सुधार संभव हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed