10वीं, 12वीं के लिए बड़ी भर्ती: एमडीएल ने 1388 पदों पर निकालीं हैं नौकरियां, 4 जुलाई तक करें आवेदन
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के 1388 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की गई है।
विस्तार
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने गैर-कार्यकारी के 1300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं और बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी एमडीएल की आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। चयन प्रक्रिया के जरिए रेफ्रीजरेटर मैकेनिक, कंप्रेसर अटेंडेंट, चिपर ग्राइंडर, कम्पोजिट वेल्डर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, फिटर, स्टोर कीपर समेत कुल 1388 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए।
एमडीएल भर्ती 2021 संभावित वेतनमान
- कुशल कर्मी स्तर - I (आईडीए-वी) - 17,000- 64,360 रुपये
- अर्द्ध - कुशल स्तर - I (आईडीए-द्वितीय) - 13,200-49,910 रुपये
आयु सीमा : 01 जून, 2021 तक आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए।
एमडीएल भर्ती 2021 में ऐसी रहेगी चयन प्रक्रिया
- अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- लिखित परीक्षा और अनुभव अंकों के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- ट्रेड टेस्ट के समय शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी।
- अंतिम मेरिट सूची ऑनलाइन लिखित परीक्षा, अनुभव और ट्रेड टेस्ट के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) भर्ती 2021 की आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) पर ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें - डीएसएसएसबी भर्ती 2021: 5807 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, पढ़ें नोटिस
सीबीएसई ने किया साफ : आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का नहीं आएगा रिजल्ट