MAHATRANSCO Recruitment 2022: महाराष्ट्र में इंजीनियर के कई पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां देखें पात्रता और आवेदन की शर्तें
MAHATRANSCO Recruitment 2022: महाराष्ट्र सरकार ने इस भर्ती अभियान के तहत चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MAHATRANSCO Recruitment 2022: महाराष्ट्र सरकार के तहत एक पूर्ण स्वामित्व वाली कॉर्पोरेट इकाई, महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) ने इंजीनियरिंग स्नातक उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस भर्ती अभियान के तहत चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ध्यान रहे आवेदन ऑफलाइन ही जमा करने होंगे, इच्छुक उम्मीदवार पात्रता अनुसार दिए गए पते पर 19 अप्रैल, 2022 तक या उससे पहले आवेदन जमा कर सकते हैं।
MAHATRANSCO Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चीफ इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के पदों के लिए उममीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री के साथ पावर सेक्टर में कुल 15 साल का अनुभव होना चाहिए। जबकि, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री और विद्युत वितरण क्षेत्र में कुल 12 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
MAHATRANSCO Recruitment श्रेणी अनुसार पदों का विवरण
- सहायक इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 170
- सहायक इंजीनियर (दूरसंचार) - 25
- सहायक इंजीनियर (सिविल) - 28
- मुख्य इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 04
- अधीक्षण इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 11
- अधीक्षण इंजीनियर (सिविल) - 1
- मुख्य महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
- मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और प्रवर्तन) - 01
- उप महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
- कार्यकारी निदेशक (संचालन) - 01
- कार्यकारी निदेशक (परियोजना) - 01
महाट्रांस्को भर्ती आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए शुल्क 800 रुपये लागू होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
MAHATRANSCO Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के इंजीनियरिंग के पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करने की सुविधा दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए पते पर अपना आवेदन और निर्धारित दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
मुख्य महाप्रबंधक (एचआर),
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड,
प्रकाशगंगा, ई-ब्लॉक, प्लॉट नंबर, सी -19, 7वीं मंजिल,
एचआर विभाग, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
बांद्रा (ई), मुंबई 400051 (महाराष्ट्र)।