फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri LIVE Updates: राज्य और केंद्र के कई विभागों में हो रहीं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Tue, 10 Dec 2019 03:24 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 10 Dec 2019 03:24 PM IST
खास बातें

  • रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां
  • कोचीन शिपयार्ड में मिलेगी सरकारी नौकरी
  • राज्य और केंद्र के कई विभागों में सरकारी नौकरी पाने का मिलेगा मौका 
  • इन सभी विभागों में नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू 
सरकारी नौकरी पाने का सपना अब पूरा होगा। केंद्र व राज्यों के कई सरकारी विभागों में भर्तियां हो रही हैं। रेलवे, एसएसी, बैंकिंग, टीचिंग हो या यूपीएससी के जरिए नौकरी, इनकी हर जानकारी हम आपको रोज देते हैं। आज भी हम बता रहे हैं कि कहां कौन-से पद खाली हैं। कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे की स्लाइड्स देखें...

विज्ञापन
LIVE Updates Sarkari naukri: These govt jobs are waiting for today, know about application process
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:16 PM, 10-Dec-2019

स्नातक हैं तो इस बड़ी कंपनी में जल्द करें आवेदन

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक की मदद ले सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:32 PM, 10-Dec-2019

अगर है ये डिग्री और डिप्लोमा, ताे यहां है आपके लिए नाैकरी का माैका

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) में अनेक पदों के लिए भर्तियां होने जा रही है। अप्रेंटिस के पदों पर ये भर्तियां हो रही हैं। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
02:02 PM, 10-Dec-2019

कई विषयाें के लिए लेक्चरर के पद हैं खाली

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर (स्कूल-यू) के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर  30 दिसंबर रात 11.59 बजे तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:23 PM, 10-Dec-2019

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कई पदों पर नौकरी के मौके 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की हैं। कुल 180 खाली पदों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार आज ही आवेदन करें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

12:38 PM, 10-Dec-2019

रेलवे में फिर निकलीं बंपर भर्तियां

रेलवे में लगतार नौकरी के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अपरेंटिस के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रेलवे अपरेंटिस भर्ती के तहत कुल 1,216 पदों पर ये भर्ती होने जा रही हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

11:22 AM, 10-Dec-2019

स्नातक हैं तो कर सकते हैं यहां आवेदन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने प्रोग्राम असिस्टेंट, आईटी मैनेजर समेत कई के पदों के लिए नौकरी की अधिसूचना जारी की है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:19 AM, 10-Dec-2019

भारतीय डाक विभाग में बपंर भर्तियां पांच हजार से ज्यादा पद खाली

भारतीय डाक विभाग में बपंर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:47 AM, 10-Dec-2019

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) में नाैकरी के माैके

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO - Specialist Cadre Officer) के पदों पर भर्तियां निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:06 AM, 10-Dec-2019

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास ये बहुत बेहतर मौका है। आप आज ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:52 AM, 10-Dec-2019

Sarkari Naukri LIVE Updates: राज्य और केंद्र के कई विभागों में हो रहीं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी पाने का सपना अब पूरा होगा। केंद्र व राज्यों के कई सरकारी विभागों में भर्तियां हो रही हैं। रेलवे, एसएसी, बैंकिंग, टीचिंग हो या यूपीएससी के जरिए नौकरी, इनकी हर जानकारी हम आपको रोज देते हैं। आज भी हम बता रहे हैं कि कहां कौन-से पद खाली हैं। कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed