LIC AAO 2019 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें चेक
LIC AAO 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्र आज, 22 अप्रैल, 2019 को जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा जारी कर दिया गया है। LIC सहायक प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा 2019 प्रवेश पत्र अब LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं वे अब LIC की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.licindia.in से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, एलआईसी एएओ 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन मार्च महीने में आमंत्रित किया गया था। परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र व परीक्षा का समय सभी जानकारी प्रवेश पत्र पर अंकित है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए सरल नियमों का पालन कर सकते हैं।
LIC AAO 2019 प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.licindia.in पर जाएं।
- डाउनलोड प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
- LIC AAO 2019 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
LIC AAO 2019 परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।