फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lekhpal Exam can be done in offline mode and getting job may take less time than previous recruitment-safalta

UPSSSC PET Lekhpal 2022: ऑफलाइन मोड में हो सकती है परीक्षा और नौकरी मिलने में लेखपाल की पिछली भर्ती से लग सकता है कम समय, जानें क्यों जताई जा रही है ऐसी उम्मीद

Sat, 12 Feb 2022 02:36 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 12 Feb 2022 02:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस भर्ती के लिए परीक्षा जल्द ही आयोजित कर सकती है।
 

विज्ञापन
Lekhpal Exam can be done in offline mode and getting job may take less time than previous recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) अब जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच चली आवेदन प्रक्रिया में लाखों अभ्यर्थियों द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन करने की उम्मीद जताई जा रही है। तकरीबन छह सालों के बाद राज्य में होने जा रही लेखपाल भर्ती को लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं। 8,085 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती में 1690 पद एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 152 पद एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 2,174 पद ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए और 798 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। जबकि अनारक्षित पदों की संख्या 3271 है। वहीं, अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा को लेकर क्या है अपडेट :

UPSSSC ने लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस भर्ती के लिए परीक्षा कोरोना महामारी की स्थिति थोड़ी सुधरने के बाद आयोजित कर सकती है। आयोग राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित कर सकती है। दरअसल पिछली लेखपाल भर्तियों तथा UPSSSCद्वारा आयोजित की जाने वाले अन्य परीक्षाओं का आयोजन भी अभी तक ऑफलाइन मोड में ही किया जाता है। साथ ही UPSSSC द्वारा PET का आयोजन भी ऑफलाइन मोड में ही किया गया था। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती के लिए भी परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित हो सकती है।

विज्ञापन

नौकरी मिलने में लग सकता है कम समय :

राज्य में लेखपाल के 8085पदों पर होने जा रही भर्ती को पूरा होने में पिछली लेखपाल भर्ती से काफी कम समय लग सकता है। दरअसल इस भर्ती में इंटरव्यू का आयोजन नहीं होना है और अब सिर्फ एक मुख्य लिखित परीक्षा में सफल होकर अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित हो सकते हैं। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है की वर्तमान लेखपाल भर्ती को पूरा होने में पिछली लेखपाल भर्ती से थोड़ा कम समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSCऔर रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप

और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed