UPSC Geoscientist Recruitment: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
UPSC Geoscientist Recruitment: UPSC ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते 21 सितंबर, 2022 से जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख आज 11 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है।
विस्तार
UPSC Geoscientist Recruitment: अगर आप भू-विज्ञान के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में हो रहे हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया और भर्ती का विवरण...
इतने पदों पर होगी भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के माध्यम से कुल 285 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
आज है आवेदन की आखिरी तारीख
UPSC ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते 21 सितंबर, 2022 से जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख आज 11 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। आवेदन आज शाम 06 बजे तक होंगे। जो भी उम्मीदवार आवेदन के इच्छुक हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे। शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
कब होगी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा, 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में विभिन्न राज्यों में विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की सावधानियों के साथ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रमुख शहर- अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, दिल्ली, मुंबई, दिसपुर, हैदराबाद, प्रयागराज, पटना आदि हैं।
कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सबंधित भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।