KVS Exam Delayed: केंद्रीय विद्यालय संगठन की सीबीटी परीक्षा में होगी देरी, 13404 पदों पर होनी है भर्ती
KVS Recruitment CBT Exam 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा परीक्षा की तिथि में संशोधन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KVS Recruitment CBT Exam 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा परीक्षा की तिथि में संशोधन किया है। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण केवीएस भर्ती परीक्षा 2023 की तारीखों में बदलाव किया गया है। संशोधित परीक्षा तिथि के अनुसार, पीजीटी (भौतिकी) और पीजीटी (वाणिज्य) अब 17 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।
KVS Recruitment CBT Exam 2023 हिंदी अनुवादक परीक्षा 20 फरवरी को
इस बीच, हिंदी अनुवादक पद के लिए परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण विज्ञापन संख्या 15 और 16 के खिलाफ सीधी भर्ती के माध्यम से सभी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट का संशोधित कार्यक्रम नीचे दिया गया है। कोई भी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर संशोधित परीक्षा तिथि की जांच कर सकता है।
KVS Recruitment CBT Exam 2023: कैसे डाउनलोड करें?
-
केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, “कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीधी भर्ती) की संशोधित अनुसूची”। -
स्क्रीन पर एक नया पीडीएफ दस्तावेज़ दिखाई देगा। -
परीक्षा की तिथि, शिफ्ट और पद का नाम जांचें। -
पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
KVS Recruitment CBT Exam 2023: रिक्ति विवरण
-
प्राथमिक शिक्षक - 6414 -
जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट- 702 -
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- 54 -
वरिष्ठ सचिवीय सहायक - 322 -
हिंदी ट्रांसलेटर- 11 -
सहायक अनुभाग अधिकारी एएसओ- 156 -
सहायक अभियंता सिविल - 02 -
वित्त अधिकारी - 06 -
प्राथमिक शिक्षक (संगीत) - 303 -
लाइब्रेरियन- 355 -
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी विभिन्न विषय) - 1409 -
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी विभिन्न विषय) - 3176 -
सहायक आयुक्त - 52 -
प्राचार्य- 239 -
वाइस प्रिंसिपल - 203