फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know when the result can be released and what can be the cutoff-safalta

SSC CHSL Exam 2022: CBT 1 का आयोजन हो गया है पूरा, जानें अब कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट और क्या हो सकता है कटऑफ का गणित

Tue, 14 Jun 2022 02:00 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 14 Jun 2022 02:00 PM IST
सार

CHSL भर्ती 2021 के CBT 1 का आयोजन हाल ही में पूरा हुआ है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 24 मई से 10 जून के बीच किया गया है।
 

विज्ञापन
know when the result can be released and what can be the cutoff-safalta
SSC - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस वक्त कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। आयोग ने इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) हाल ही में आयोजित की है और इसमें लाखों की संख्या मेंअभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। 24 मई 2022 से 10 जून के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए देश के कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। SSC द्वारा तकरीबन हर साल आयोजित की जाने वाली CHSL भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन तीन चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाता है। इस भर्ती के CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में डिस्क्रिप्टिव पेपर में और तीसरे एवं आखिरी चरण में स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। वहीं, अगर आप भी SSC की किसी भर्ती में हिस्सालेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :

CHSL भर्ती 2021 के लिए CBT 1 का आयोजन पूरा होने के बाद SSC अब अगले कुछ दिनों के भीतर इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनकी आंसर की उपलब्ध करा सकती है। वहीं इसके रिजल्ट को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग 2 महीने के भीतर इस परीक्षा का रिजल्ट भी कर सकती है। दरअसल आयोग ने CHSL भर्ती 2020 के CBT 1 का रिजल्ट 2 महीने के भीतर जारी कर दिया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस परीक्षा का रिजल्ट भी अगले 2 महीने के भीतर जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कितना जा सकता है कटऑफ :

SSC द्वारा इससे पहले आयोजित की गई CHSL भर्ती 2020 के टियर 1 की परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 141.88 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 114.16 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 108.88 मार्क्स, ओबीसी श्रेणीके अभ्यर्थियों के लिए 139.46 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 117.59 मार्क्स गया था। वहीं CHSL भर्ती 2021 के CBT 1 को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कट ऑफ में थोड़ी वृद्धि हो सकती है और जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 143 से 148 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 116 से 122 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 109 से 114 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 140 से 145 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 119 से 124 मार्क्स के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed