{"_id":"6297407669d5815b3f0940a9","slug":"know-what-will-be-the-salary-and-how-will-the-candidates-be-selected-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP Constable Recruitment 2022: ITBP में कॉन्स्टेबल के पदों पर होने जा रही है भर्ती, जानें क्या होगी सैलरी और कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ITBP Constable Recruitment 2022: ITBP में कॉन्स्टेबल के पदों पर होने जा रही है भर्ती, जानें क्या होगी सैलरी और कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन
Wed, 01 Jun 2022 04:03 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Wed, 01 Jun 2022 04:03 PM IST
सार
भारत तिब्बत सीमा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आठ जून 2022 से होगी और सात जुलाई 2022 तक चलेगी।
विज्ञापन
ITBP
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), हेड कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आठ जून 2022 से होगी और यह प्रक्रिया सात जुलाई 2022 तक चलेगी। साथ ही इस भर्ती के लिए 248 पदों पर होने वाली भर्ती में से 158 पद डायरेक्ट एंट्री के तहत भरे जाएंगे। जबकि 90 पद लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के तहत भरे जाएंगे। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी जानकारी ITBP कीआधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकतेहैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरासकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होगी सैलरी :
इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 4 के अंतर्गत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक की सैलरी प्रदान की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत में कही भी या विदेशों में भी जरूरत के हिसाब से तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
कैसे होगा चयन :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंटेशन तथा विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME)/समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) से गुजरना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी किये जाने के बाद उसमें देख सकेंगे।
विज्ञापन