फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know what is the percentage of successful candidates in this exam-safalta

UPSC IAS Exam 2022: प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड हो गए हैं जारी, जानें इस परीक्षा में क्या है अभ्यर्थियों के सफल होने का प्रतिशत

Thu, 19 May 2022 02:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 19 May 2022 02:24 PM IST
सार

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
know what is the percentage of successful candidates in this exam-safalta
UPSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है और इसका आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है। आयोग ने CSE 2022 के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे और अब इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। UPSC ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 10 मई को जारी किए हैं। पांच जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड UPSC कीआधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस कीमदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
विज्ञापन

क्या है अभ्यर्थियों के सफल होने का प्रतिशत :

पिछले कुछ सालों में इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का ट्रेंड देखने के बाद पता चलता है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए जितने अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, उसके आधे ही प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होते हैं। साथ ही देश की सबसे कठिन परीक्षा माने जानेवाली सिविल सेवा परीक्षा के प्रीलिम्स में शामिल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में से तकरीबन 2 से 3 फीसदी अभ्यर्थी ही मेंस के लिए क्वालीफाई कर पाते हैं। वहीं मेंस के लिए क्वालीफाई करने वालों में से महज 18 से 20 फीसदी ही इसमें सफल होकर इंटरव्यू में हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान भर्ती में क्या है रिक्तियों की संख्या :

UPSC द्वारा CSE 2022 के जरिये 1011 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इसके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 861 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन आयोग ने बाद में इस भर्ती में 150 पद और जोड़े हैं और अब इसके जरिये 861 की जगह 1011 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग द्वारा जारी किये गए एक नोटिस के मुताबिक CSE 2022 में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed