फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Know The Process of UPPRPB SI Requirement Check Next Step Sarkari Result Here

UP SI Recruitment: उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती में अब क्या होगा अगला चरण, यहां जानें पूरी डिटेल 

Sat, 16 Apr 2022 02:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 16 Apr 2022 02:47 PM IST
सार

UP SI Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से लिखित एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
Know The Process of UPPRPB SI Requirement Check Next Step Sarkari Result Here
UP SI Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP SI Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम शुक्रवार 15 अप्रैल, 2022 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों की सूची एक पीडीएफ के रूप में जारी की है। 

विज्ञापन

UP SI Recruitment: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती परीक्षा में कुल 3,6170 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 9534 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 9072 सब इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं, 23 फायर ऑफिसर-2 के लिए और 484 प्लाटून कमांडर के लिए हैं। इस हिसाब से पदों के कुल 3.5 गुना (महिलाओं के श्रेणी में 4 गुना) अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP SI Recruitment: क्या होगी अगली प्रक्रिया?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से लिखित एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह प्रक्रिया राज्य के जोनल मुख्यालयों के जनपदों मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में आयोजित की जाएगी। प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की जाएगी। किसी भी नई जानकारी के लिए इस पर नजर बनाकर रखें। 

विज्ञापन

 UP SI Recruitment: क्या होंगे पीएसटी के मानक?

ऊंचाई 

  • सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - न्यूनतम 168 सेमी
  • एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 160 सेमी

सीना 

  • सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी
  • एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- ना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी

शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियम

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 28 मिनट में 4.8 किमी की दौड़
  • महिला उम्मीदवारों के लिए - 16 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed