फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know the huge no. of posts are vacant in various departments of the central government-safalta

Central Government Recruitment 2022: केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली हैं आठ लाख से भी ज्यादा पद लेकिन रिक्तियों की कम होती संख्या से परेशान हैं अभ्यर्थी

Tue, 08 Feb 2022 04:10 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 08 Feb 2022 04:10 PM IST
सार

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में इस वक्त आठ लाख से भी ज्यादा पद खाली हैं। देश में इन दिनों कई विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।
 

विज्ञापन
Know the huge no. of posts are vacant in various departments of the central government-safalta
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में इन दिनों अलग-अलग राज्यों में हजारों पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। पिछले कुछ महीनों में तो केंद्र और राज्य दोनों में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया को तेज किया गया है। हालांकि देश में लाखों की संख्या में पद खाली पड़े हैं जिन्हें भरने के लिए युवा समय-समय पर आंदोलन भी कर रहे हैं। दावा है कि सरकार के विभिन्न विभागों में इस वक्त 8 लाख से भी ज्यादा पद खाली हैं और ये जानकारी खुद केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लोकसभा में दी गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एक मार्च 2020 तक 8.72 लाख पद रिक्त पड़े थे। उन्होंने यह भी बताया कि एक मार्च 2019 को 9,10,153 पद रिक्त पड़े थे जबकि एक मार्च 2018 को 6,83,823 पद रिक्त थे। लेकिन मीडिया रिपोर्टों की मानें तो युवा आरोप लगा रहे हैं कि देश भर में जितने पद खाली हैं उतने पदों के लिए नौकरियां नहीं निकाली जा रही हैं। जबकि साल दर साल नौकरियों की संख्या में कमी आ रही है। यही वजह है कि युवाओं की चिंता भी बढ़ती जा रही है। इस लेख के जरिए हम आपको इस विषय पर कुछ जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस लिंक  FREE Current Affairs - Download Now पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

ये है रिक्तियों का कुल आंकड़ा :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा संसद में दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एक मार्च 2020 तक 8.72 लाख पद रिक्त थे और इनमें ग्रुप ए के पदों की संख्या 21,255 तथा ग्रुप सी के पदों की संख्या 7,56,146 है। साथ ही इन रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि प्रमुख भर्ती एजेंसियों जैसे कर्मचारी चयन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग एवं रेलवे भर्ती बोर्ड ने 2018-19 और 2020-21में 2,65,468 पदों पर भर्तियां की थीं।

विज्ञापन

रिक्तियों की कम होती संख्या से परेशान हैं अभ्यर्थी :

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा संसद में एक प्रश्न के लिखित जवाब देने के बाद यह बात सामने आई है कि इस वक्त केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 8 लाख से भी ज्यादा पद खाली हैं। कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में पद खाली होने के बावजूद केंद्र सरकार की भर्तियों में सीटों की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है और इससे अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। SSC की CGL, CHSL, MTS तथा अन्य कई भर्तियों में रिक्तियों की संख्या काफी कम हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा निकाली जाने वाली इन भर्तियों पर करोड़ों अभ्यर्थियों की उम्मीद टिकी होती है इसलिए ये अभ्यर्थी लगातार इन भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ाने तथा इन्हें समय से आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed