फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know how many women candidates took part last time in NDA-safalta

NDA Exam 2022: महिलाओं के आरक्षित हैं सिर्फ 19 सीटें, जानें पिछली बार कितनी महिला अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा और हर चरण में क्या था इनकी सफलता का प्रतिशत

Sat, 02 Apr 2022 01:45 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 02 Apr 2022 01:45 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा NDA/NA I 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाना है। इस बार यह परीक्षा NDA के 370 और NA के 30 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
 

विज्ञापन
know how many women candidates took part last time in NDA-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए साल में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है और इस बारNDA/NA I 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाना है। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिटकार्ड जारी कर दिए हैं। NDA के 370 और NA के 30 सीटों पर प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। NDA/NA की परीक्षा में अब सिर्फ आठ दिन ही बचे हैं और इन समय अभ्यर्थियों को जमकर प्रैक्टिस और रिवीजन करना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता के NDA Free Online Practice Classes- Join Now (Use code: NDAFREE) की मदद से घर पर रहकर इन बचे हुए दिन में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थियों की मदद के लिए ही इस कोर्स को बिलकुल फ्री कर दिया गया है।अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर कोर्स में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए कितनी सीटें हैं आरक्षित:

इस बार NDA और NA के 400 पदों में से 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) केलिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि, NA के 30पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन

क्या है महिलाओं की सफलता का प्रतिशत:

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA & NA (II) 2021 के लिए 3,98,202 पुरुष अभ्यर्थियों ने और 1,77,654 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन रिपोर्ट्सके मुताबिक कुल 1,77,654 आवेदन करने वाली महिलाओं में से 1,16,891 ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं, लिखित परीक्षा में सफल होने वाले पुरुष अभ्यर्थियोंकी संख्या 7007 तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1002 थी। इस हिसाब से देखा जाए तो लिखित परीक्षा में शामिल होने वाली सभी महिलाओं में से 0.85 फीसदीमहिलाओं ने इसमें सफलता हासिल की थी। गौरतलब है कि लिखित परीक्षा के बाद ये 1002 महिलाएं इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट में शामिल होंगी और इन्हीं में से 19 महिलाअभ्यर्थियों का चयन NDA & NA (II) 2021 के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी के सपने को साकार:

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन मेंकोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed