फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know how many days will be available after prelims to prepare for mains-safalta

UPSC CSE 2022: प्रीलिम्स में बचा है 80 दिनों का समय, जानें प्रीलिम्स के बाद मेंस और इंटरव्यू की तैयारी के लिए मिलेगा कितने दिनों का समय

Mon, 14 Mar 2022 08:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 14 Mar 2022 08:56 PM IST
सार

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। संघ लोक सेवा आयोग ने इसके लिए दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे।
 

विज्ञापन
know how many days will be available after prelims to prepare for mains-safalta
UPSC - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 कोकिया जाना है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास प्रीलिम्स की तैयारी के लिए अभी लगभग 80 दिनों का समय बचा है। इन 80 दिनों मेंबेहतर तरीके से की गई तैयारी अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और इनकी सफलता तथा असफलता में एक अहम भूमिका अदा करेगी। देशकी सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा परीक्षा के लिए इस बार अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर एवं पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेंस की तैयारी के लिए मिलेगा कितने दिनों का समय :

इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए पहले प्रीलिम्स और फिर मेंस तथा इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है। UPSC द्वारा जारी किएगए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा 2022 के प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। इसी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिकCSE 2022 के लिए मेंस परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर 2022 से शुरू हो सकता है और यह परीक्षा 5 दिनों तक चलेगी। इस हिसाब से देखा जाए तोप्रीलिम्स के बाद अभ्यर्थियों के पास मेंस की तैयारी के लिए लगभग 100 दिनों का समय होगा।

विज्ञापन

कितने दिनों के बाद होता है इंटरव्यू का आयोजन :

कोरोना महामारी से पहले आयोजित की गई सिविल सेवा परीक्षा 2018 के मेंस और इंटरव्यू के बीच में तकरीबन चार महीने का गैप था। यह उम्मीद जताई जारही है कि 2022 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू की तैयारी के लिए इतने ही दिनों का समय मिल सकता है। सिविल सेवा परीक्षा के लिएइंटरव्यू का आयोजन लगभग एक महीने तक चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने पदों पर होनी है भर्ती :

CSE 2022 में पदों की संख्या बढ़ाकर 1011 कर दी गई है और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास इसमें सफल होने का शानदार मौका है। CSE 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार इसमें कुल रिक्तियों की संख्या 861 थी। लेकिन इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी इसमें शामिल करने के बाद इसमें रिक्तियों की संख्या 1011 हो गई है।

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता लेसकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारीके लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed