फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Recruitment 2023 registration begin for 2017 posts know how to apply at jssc.nic.in

JSSC Recruitment 2023: झारखंड में 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Wed, 21 Jun 2023 04:48 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Wed, 21 Jun 2023 04:48 PM IST
सार

JSSC Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सामान्य स्नातक स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
JSSC Recruitment 2023 registration begin for 2017 posts know how to apply at jssc.nic.in
JSSC JE Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JSSC Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सामान्य स्नातक स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) - 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2023 मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। इसके साथ ही शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।

विज्ञापन

JSSC Recruitment 2023: कुल पदों का विवरण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की झारखंड सामान्य स्नातक स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 2017 पदों को भरना है।

अस्सिटेंट ब्रांच ऑफिसर: 863
जूनियर सचिवालय सहायक: 335
प्रखंड आपूर्ति अधिकारी: 252
श्रम प्रवर्तन अधिकारी: 182
प्लानिंग असिस्टेंट: 5
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी: 195
रीजनल ऑफिसर : 185

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त 2023 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

JSSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन


उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष होना चाहिए।
  • असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 7 के मुताबिक 44900 से 1 लाख 42 हजार 400 रुपये वेतन मिलेगा।
  • कनीय सचिवालय सहायक: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के मुताबिक 19 हजार 900 से 63 हजार 200 रुपये वेतन मिलेगा।
  • प्रखंड आपूर्ति अधिकारी: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35 हजार 400 से 1 लाख 24 हजार रुपये वेतन मिलेगा।
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35 हजार 400 से 1 लाख 24 हजार रुपये वेतन मिलेगा।
  • प्लानिंग असिस्टेंट: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के मुताबिक 29 हजार 200 से 92 हजार 300 रुपये वेतन मिलेगा।
  • प्रखंड कल्याण पदाधिकारी: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35 हजार 400 से 1 लाख 24 हजार रुपये वेतन मिलेगा।
  • अंचल निरीक्षक: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35 हजार 400 से 1 लाख 24 हजार रुपये वेतन मिलेगा।

JSSC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर JGGLCCE-2023 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  4. चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
  5. अंत में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  6. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed