फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Recruitment 2022 notification released at jssc.nic.in for 455 posts sarkari naukri

JSSC Recruitment 2022: झारखंड एसएससी ने जारी की 400 से अधिक पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी करें आवेदन

Mon, 22 Aug 2022 05:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 05:21 PM IST
सार

JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 455 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
JSSC Recruitment 2022 notification released at jssc.nic.in for 455 posts sarkari naukri
JSSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JMLCCE) 2022 भर्ती के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाकर तय तारीख के बाद से अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...

विज्ञापन

JSSC Recruitment 2022: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन का लिंक एक्टिवेट होने के बाद और आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। उम्मीदवारों को 16 से 19 अक्तूबर, 2022 का समय अपने आवेदन पत्र में संशोधन के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 455 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें- JSSC Recruitment 2022 Notification

विज्ञापन

JSSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

JSSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन के लिए इन आसान से स्टेप्स का पालन करें-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed