फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Recruitment 2022 Notification Out for 921 Posts Apply Online From 30 May

JSSC Recruitment: झारखंड म्युनिसिपल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, 921 पदों पर होगी सरकारी भर्ती

Fri, 13 May 2022 10:57 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 10:57 AM IST
सार

JSSC Jharkhand Municipal Service Recruitment : राज्य की इस बड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने जा रही है। यह भर्ती झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर के लिए है। 

विज्ञापन
JSSC Recruitment 2022 Notification Out for 921 Posts Apply Online From 30 May
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन पंजीयन की प्रक्रिया 30 मई से शुरू कर दी जाएगी। राज्य की इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। यह भर्ती झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर के लिए है। 

विज्ञापन

इसके तहत राज्य के जिलों और कस्बों में स्थित कार्यपालिका और स्थानीय निकाय यानी नगरपालिकाओं में अधिकारियों की नियुक्ति होगी। जेएसएससी की ओर से इसके लिए 921 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के जरिये की जाएगी। 

विज्ञापन

JSSC Recruitment इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 जून, 2022 को मध्यरात्रि तक है।
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100/- रुपये का एप्लीकेशन शुल्क देना पड़ेगा।

जेएसएससी भर्ती के लिए योग्यता और पात्रता

जेएसएससी की नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए आवेदक उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान/ हॉर्टिकल्चर/ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने वाटर सैनिटेशन एंड हाइजीन विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी किया हो। 
 
विज्ञापन

JSSC Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया

जेएसएससी म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के तहत चयन प्रक्रिया में आयोग द्वारा एक चरण में लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पेपर-1 में 120 प्रश्न, पेपर-2 में 100 प्रश्न और पेपर- 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के बाद तीनों पेपर के प्राप्तांकों के आधार पर फानइल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।  

जेएसएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 30 मई, 2022 से
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जून, 2022 रात्रि 11.59 बजे तक
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख : 02 जुलाई, 2022 तक
  • फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने एवं प्रिंट लेने की सुविधा : 05 जुलाई, 2022 तक
  • आवेदन पत्र में संशोधन और सुधार की सुविधा : 06 जुलाई से 10 जुलाई, 2022 तक 
(उम्मीदवार ध्यान दें कि वे अपने नाम, ई-मेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर और जन्म तिथि में बदलाव नहीं कर सकेंगे।)
 

आधिकारिक अधिसूचना यहां देखें 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed