फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Recruitment 2021 Sarkari Naukri for 956 posts online registration starts from 15 january apply at jssc.nic.in

JSSC Recruitment 2021: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में निकली 956 पदों पर भर्तियां, यहां मिलेगी डिटेल 

Sun, 02 Jan 2022 08:32 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 02 Jan 2022 08:32 PM IST
सार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की तरफ से कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सहायक शाखा अधिकारी (एबीओ), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए), प्रखंड आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
JSSC Recruitment 2021 Sarkari Naukri for 956 posts online registration starts from 15 january apply at jssc.nic.in
जेएसएससी भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) 2021 भर्ती के लिए 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती अभियान के तहत सहायक शाखा अधिकारी (एबीओ), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए), प्रखंड आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के कुल 956 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि तारीख 14 फरवरी, 2022 है।

विज्ञापन


JSSC Recruitment 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें 

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरू होने की तिथि: 15 जनवरी, 2022 ( सुबह 11:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2022 
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी, 2022   
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 18 फरवरी, 2022    
  • आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की तिथि: 19 फरवरी, 2022   (सुबह 11 बजे से) से 21 फरवरी, 2022 तक


JSSC Recruitment 2021 रिक्ति विवरण

        पद                             रिक्ति की संख्या        वेतनमान

  • सहायक शाखा अधिकारी  के कुल  384 पदों पर  44900 - 1,42,400 रुपये वेतन मिलेगा
  • जूनियर सचिवीय सहायक  के कुल 322पदों पर  19900 - 63,200 रुपये वेतन मिलेगा
  • प्रखंड आपूर्ति अधिकारी  के कुल 245 पदों पर  35400 - 1,12,400 रुपये  वेतन मिलेगा
  • योजना सहायक  के कुल 05पदों पर  29,200 - 92,300 रुपये  वेतन मिलेगा


JSSC Recruitment 2021 पात्रता मानदंड

इच्छुक उम्मीदवारों के पास  भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

JSSC Recruitment 2021 की आयु सीमा 

पुरुष के लिए 21 से 35 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित की गई है। वहीं, महिलाओं के लिए 21 से 38 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC Recruitment 2021 के लिए ये है आवेदन शुल्क 

  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क है। 
  • झारखंड के एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है।
  • नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 

JSSC Recruitment 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाएं। 
  • अब नए अनुभाग पर जाकर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) 2021 भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • 15 जनवरी, 2022 को सुबह 11 बजे आवेदन के लिए लिंक सक्रिय हो जाएगा।
  • लिंक सक्रिय होने के बाद उस पर क्लिक करके अपनी जानकारियों को भरें।
  • जानकारियों को भरने के बाद आवेदन पत्र को जमा कराएं।
  • अपने आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। 
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद आपका आवेदन पत्र जमा हो जाएगा।
  • अब अपने आवेदन पत्र की कॉपी को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed