JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन
JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी, जबकि पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2023 तक है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से लेडी सुपरवाइजर भर्ती के लिए कुल 448 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। जिसके लिए 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से समाजशास्त्र/मनोविज्ञान/गृह विज्ञान में कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
आवेदन शुल्क
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की लेडी सुपरवाइजर भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
JSSC JLSCE 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'एप्लिकेशन फॉर्म' टैब पर क्लिक करें।
-
JLSCE-2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
-
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।