फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JITOCE 2023 recruitment registration Last date to apply at jssc.nic.in

JSSC JITOCE 2023: झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा के आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Wed, 09 Aug 2023 12:01 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 09 Aug 2023 12:01 PM IST
सार

JSSC JITOCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE 2023) के लिए आवेदन करने की आज अंतिम डेट है।

विज्ञापन
JSSC JITOCE 2023 recruitment registration Last date to apply at jssc.nic.in
JSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JSSC JITOCE 2023 Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE 2023) के लिए आवेदन करने की आज यानी 09 अगस्त आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो 15 से 17 अगस्त 2023 तक खुलेगी। JSSC JITOCE 2023 के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारियों के कुल 904 पद प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC JITOCE 2023 आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त 2023 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन

JSSC JITOCE 2023 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईटीआई/एनसीटी/डिग्री/डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) या समकक्ष होना चाहिए।

JSSC JITOCE 2023 आवेदन शुल्क 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदकों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

JSSC JITOCE 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब JITOCE-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed