फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC CGL 2023 exam date released check admit card and other details at jssc.nic.in

JSSC CGL Exam Date: 2025 पदों के लिए झारखंड सीजीएल परीक्षा की तिथि जारी, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

Sat, 30 Sep 2023 12:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 30 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

JSSC CGL 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
JSSC CGL 2023 exam date released check admit card and other details at jssc.nic.in
झारखंड एसएससी सीजीएल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JSSC CGL 2023 Exam Dates Out: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। जेएसएससी सीजीएल एग्जाम 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जून से 03 अगस्त 2023 तक चली थी।

विज्ञापन

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 16 और 17 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक बाद में आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC CGL 2023 रिक्तियों का विवरण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से इस वर्ष कुल 2025 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से प्लानिंग असिस्टेंट के 05, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863, कनीय सचिवालय सहायक के 335, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी के 182, प्रखंड आपूर्तिकर्ता पदाधिकारी के 252 एवं अंचल निरीक्षक के 185 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

JSSC CGL 2023 ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।

  • सीजीएल 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed