फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JPSC civil services mains 2023 result out, 864 candidates qualify for interviews

JPSC Mains Result: जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, 864 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित

Wed, 21 May 2025 01:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 21 May 2025 01:14 PM IST
सार

JPSC Civil Services Mains: झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
JPSC civil services mains 2023 result out, 864 candidates qualify for interviews
JPSC Mains Result - फोटो : freepik

विस्तार

JPSC Mains Result: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 864 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और अब वे अंतिम चरण यानी साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 342 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

 
पोस्ट नाम कुल पोस्ट
उप समाहर्ता (Deputy Collector) 207
पुलिस उपनिरीक्षक (Sub Inspector) 35
राज्य कर अधिकारी (State Tax Officer) 56
जेल अधीक्षक (Jail Superintendent) 02
झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी 2 10
जिला कमांडर (District Commander) 01
सहायक निबंधकार (Assistant Registrar) 08
श्रम अधिकारी (Labour Officer) 14
परिवीक्षा अधिकारी (Probation Officer) 06
इंस्पेक्टर उत्पाद (Excise Inspector) 03

महत्वपूर्ण तिथियां

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रक्रिया लंबे समय तक चली, जिसमें प्रारंभिक से लेकर मुख्य परीक्षा और फिर परिणाम तक सभी चरणों को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2024 से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों ने 29 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए। 

विज्ञापन


परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 1 मार्च निर्धारित की गई थी। इसके बाद, प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च 2024 को आयोजित की गई, जिसका एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा 22 जून से 24 जून 2024 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए प्रवेश पत्र 16 जून को उपलब्ध कराए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर झारखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम आसानी से देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध "सिविल सेवा मेन्स 2024 परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, परिणाम की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • सूची में अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed