फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JPSC CDPO admit card Out at jpsc.gov.in, exams on June 10

JPSC CDPO Admit Card Out: झारखंड सीडीपीओ के लिए एडमिट कार्ड जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड; जानें परीक्षा तिथि

Mon, 03 Jun 2024 12:52 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 03 Jun 2024 12:52 PM IST
सार

JPSC CDPO Admit Card Out: झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी सीडीपीओ एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
JPSC CDPO admit card Out at jpsc.gov.in, exams on June 10
JPSC CDPO Admit Card Out - फोटो : amar ujala

विस्तार

JPSC CDPO Admit Card Out: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवार पंजीकरण क्रेडेंशियल दर्ज करके ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा 10 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली- सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 64 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
झारखंड में बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के लिए चयन प्रक्रिया में परीक्षा चरण जैसे प्रीलिम्स, मेन्स और साक्षात्कार शामिल हैं।

  • चरण एक प्रारंभिक परीक्षा: यह एक स्क्रीनिंग परीक्षा है और इसमें 100 अंकों के दो पेपर होते हैं और प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (एमसीक्यू) होते हैं।
  • चरण दो मेन्स: जो लोग प्रीलिम्स के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, वे मेन्स परीक्षा में उपस्थित होंगे जिसमें हिंदी, सामान्य अध्ययन और एक वैकल्पिक पेपर पर आधारित 3 पेपर शामिल होंगे।
  • चरण तीन साक्षात्कार: ये अंतिम चरण है, और अंतिम चरण साक्षात्कार है जो 50 अंकों का होता है। यह उम्मीदवारों का एक व्यक्तित्व परीक्षण है जिसे साक्षात्कार पैनलिस्ट आयोजित करेंगे और अंक तदनुसार दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

सीडीपीओ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ऑनलाइन एप्लिकेशन टैब पर जाएं।
  • इसके बाद सीडीपीओ पदों के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में सबमिट कर दें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक  प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed