फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   6000 post vacant in SBI bumper banking jobs

छप्पर फाड़ के नौकरी, बैंक में 6000 पद खाली

Thu, 20 Nov 2014 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Nov 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
6000 post vacant in SBI bumper banking jobs

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सहयोगी बैंकों में क्लर्क के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। पदों की कुल संख्या 6425 है। इन पदों में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में 725 पद, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में 1200 पद, स्टेट बैंक ऑफ ट्रावनकोर में 1300 पद, स्टेट बैंक और बीकानेर एंड जयपुर में 1000 पद व स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में 2200 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती हेतु योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 दिसंबर, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। इन पदों के लिए 7,200 से 19,300 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए प्रोबेशन समय 6 माह निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर, 2014 से प्रारंभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन व आवेदन प्रक्रिया

6000 post vacant in SBI bumper banking jobs

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य सचेतता, सामान्य अंग्रेजी, गणितीय अभियोग्यता, तर्कशक्ति परीक्षण, मार्केटिंग या कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

अभ्यर्थियों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा। इन पदों के लिए सामान्य आवेदकों को 600 रुपये व आरक्षित वर्ग को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से जमा करना होगा।

इन पदों पर उम्मीदवार केवल ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://www.sbi.co.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed