फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in railway for inter pass player.

रेलवे में नौकरी, इंटर पास युवाओं की भर्ती

Sat, 14 Mar 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Mar 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
jobs in railway for inter pass player.

इंटरमीडिएट उत्तीर्ण खिलाड़ी अब रेलवे ग्रुप सी में भी नौकरी कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने आफिस क्लर्क, एकाउंट क्लर्क, टिकट कलक्टर, कामर्शियल क्लर्क और ट्रेन क्लर्क के पदों पर खुली भर्ती के जरिए खिलाड़ियों को नौकरी पाने का मौका दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, आवेदन करने के लिए इंटर परीक्षा में 50 फीसदी अंक पाना अनिवार्य है। यह नौकरी केवल गैर तकनीकी पदों पर ही मिल सकेगी।

रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के रिक्त पदों पर इंटर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अभी ग्रुप डी की नौकरियों में रखा जाता है। पिछले साल दिसंबर में ग्रुप सी की नौकरियों में भी इंटर पास खिलाड़ियों को रखने की सुविधा दी गई। इसकी शर्तों को लेकर कुछ जोनों से सवाल भी उठाए गए।

विज्ञापन

होगी खुली भर्ती परीक्षा

jobs in railway for inter pass player.

बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर स्थापना राकेश रावत ने 10 मार्च को सरकुलर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 12वीं उत्तीर्ण खिलाड़ियों की भर्ती केवल एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज) के पदों पर की जाएगी। इन पदों के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।

यह भर्तियां पिछले दरवाजे से नहीं होंगी। ग्रुप सी के पद होने के कारण रेलवे भर्ती बोर्ड खुली भर्ती परीक्षा के जरिए खेलकूद कोटे के रिक्त पदों का विज्ञापन करेंगे। प्रतियोगिता के जरिए योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

रेलवे के इस फैसले से उन खिलाड़ियों को राहत मिलेगी जो प्रतिभाशाली होने के बाद भी ग्रुप डी में तैनाती पाते हैं। रेलवे में खिलाड़ियों की भर्ती जोनल रेलवे के साथ ही उत्पादन इकाइयों में भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed