फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in nmdc

नौकरी: 300 से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती

Fri, 20 Feb 2015 09:19 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
jobs in nmdc

एनएमडीसी लिमिटेड में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 311 है।

विज्ञापन


इन पदों में जूनियर ऑफिसर, मैकेनिक, तकनीशियन, जूनियर असिस्टेंट, मेंटेनेंस असिस्टेंट व फील्ड अटेंडेंट के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में ज्यादातर पदों के लिए किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से पद से संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री निर्धारित की गई है।

केवल मेंटेनेंस असिस्टेंट के लिए तकनीशियन ट्रेड में आईटीआई और फील्ड अटेंडेंट के लिए 10वीं पास शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष तथा कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं तरह से करें आवेदन

jobs in nmdc

इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जाएगा। योग्य युवा इन पदों के लिए निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप को संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क के रूप में जेओ स्केल के लिए 100 रुपये तथा आरएस स्केल के लिए 50 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट 'डोनिमलाई आयरन ऑर माइन' स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, डोनिमलाई के नाम से जमा करना होगा।

पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों और डीडी के साथ दिए गए पते 'द असिस्टेंट जनरल मैनेजर, एनएमडीसी लिमिटेड, डोनिमलाई आयरन ऑर माइन, डोनिमलाई टाउनशिप पो.ओ.-583118 संदुर, बल्लारी जिला, कर्नाटक' पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2015 है। आवेदन पत्र को डाउनलोड करने तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.nmdc.co.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed