फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in medical college

खुला नौकरी का पिटारा, 310 सरकारी पदों पर भर्ती

Wed, 24 Jun 2015 01:19 AM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
jobs in medical college

भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन, हरियाणा ने विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं।

विज्ञापन


इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 310 है, जिनमें स्टाफ नर्स, साइंटिस्ट, कुक, प्रोग्रामर, सीनियर प्रोग्रामर, जूनियर प्रोग्रामर, लिफ्ट ऑपरेटर, फायर ऑफिसर, स्टेनो टाइपिस्ट, पेंटर, स्टेनोग्राफर, रिकॉर्ड क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्टोर कीपर समेत अन्य पद शामिल हैं।
विज्ञापन


निर्धारित पदों पर आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में छूट हरियाणा सरकार के निर्देशों द्वारा तय की जाएगी। इन पदों पर आवेदकों की शैक्षिक योग्यता और वेतनमान को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई

jobs in medical college

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग को 250 रुपये देय होगा। महिला श्रेणी में सामान्य वर्ग की महिला को 250 रुपये और आरक्षित वर्ग की महिलाओं को 125 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।

निर्धारित प्रारूप में भरे गए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक संबंधित दस्तावेजों की प्रतियों के साथ संलग्न करें व 'डायरेक्टर, बीपीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन, खानपुर कलां सोनीपत, हरियाणा' के पते पर भेज दें।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा (स्किल टेस्ट) और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2015 निर्धारित है। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.bpsgmckhanpur.ac.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed