फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in intelligence bureau

खुशखबरी: 10वीं पास की बंपर भर्ती, 22 हजार सैलरी

Wed, 29 Apr 2015 09:09 AM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
jobs in intelligence bureau

रक्षा मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो में सीनियर मकैनिक के पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास वेब ऑफसेट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी या प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय आईटीआई का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये व ग्रेड पे 2,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। शारीरिक रूप से अक्षम वर्ग के लोग इन पदों पर आवेदन योग्य नही होंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

jobs in intelligence bureau

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हुए निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक आवेदन करें। आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये व महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार के शुल्क का प्रावधान नहीं किया गया है।

शुल्क को स्टेट बैंक ऑफ इं‌डिया की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा करें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2015 निर्धारित की गई है। योग्य आवेदकों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और मुंबई में किया जाएगा। आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.mha.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed