फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in indian army

बुला रही है इंडियन आर्मी, है जज्बा तो 10वीं पास भरें फॉर्म

Fri, 10 Jul 2015 06:50 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
jobs in indian army

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने ट्रेड्समैन (मेट) और फायरमैन के पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 18 है। फायरमैन के पद पर केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जबकि ट्रेड्समैन (मेट) के पद पर पुरुष व महिला वर्ग दोनों उम्मीदवार आवेदन पात्र हैं।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विद्यालय ये 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इन निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर ट्रेड्समैन (मेट) के पद पर चुने गए आवेदकों को 5,200 से लेकर 20,200 रुपये तक व ग्रेड पे 1,800 रुपये और फायरमैन के पद पर चुने गए आवेदकों को 5,200 से लेकर 20,200 रुपये तक व ग्रेड पे 1,900 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई

jobs in indian army

इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर किसी प्रकार के शुल्क का प्रावधान नहीं किया गया है। जो उम्मीदवार ट्रेड्समैन (मेट) और फायरमैन के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे संबंधित वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड करें।

पूर्णरूप से आवेदन पत्र को भरने के बाद उसके साथ शैक्षिक संबंधित दस्तावेजों की प्रतियों को संलग्न कर 'कमांडेंट ऑडनेंस ट्रांसिट ग्रुप, पिन-909097, सी/ओ 56 एपीओ'  के पते पर भेजें। आवेदकों का चयन शारीरिक परीक्षण, 2 घंटे की (बहुविकल्पीय) लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों पर 30 जुलाई, 2015 के बाद से किसी भी उम्मीदवार द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों से संबंधित या ‌अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed