फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in hihg court

इलाहाबाद हाईकोर्ट में खुला नौकरी का पिटारा, यहां भरिए फॉर्म

Sun, 26 Jul 2015 12:40 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
jobs in hihg court

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लॉ-क्लर्क (ट्रेनी) के 95 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन सभी पदों पर पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग आवेदन पात्र हैं।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त लॉ कालेज या विश्वविद्यालय से विधि में तीन वर्षीय व्यावसायिक अथवा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री होना आवश्यक है।
विज्ञापन


अन्य योग्यता के तहत उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान जैसे डाटा इंट्री, प्रोसेसिंग, कंप्यूटर परिचालन का ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को एक निश्चित वेतन के रूप में 12,500 रुपये प्रति माह दिये जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू से होगा उम्मीदवारों का चयन

jobs in hihg court

योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र को इलाहाबाद हाई कोर्ट या लखनऊ बेंच के कांउटर से 150 रु का भुगतान करके ले सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र को संबधित वेबसाइट से निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके डाउनलोड किया सकता है।

उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 07 अगस्त, 2015 है। पूर्णरुप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर रजिस्ट्रॉर जनरल हाईकोर्ट ऑफ जुडीकेटर (इलाहाबाद) के पते पर भेजें।

योग्य उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विज्ञप्ति से संबधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed