फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in government sector

क्लर्क के पदों पर 10वीं/12वीं पास की भर्ती

Thu, 22 Jan 2015 11:39 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
jobs in government sector

राष्ट्रीय विषाणु संस्थान, पुणे में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 32 निर्धारित की गई है। इन पदों में मल्टी टास्किंग स्टाफ, तकनीकी सहायक, लोवर डिविजन क्लर्क व अन्य पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। तकनीकी सहायक व क्लर्क के पदों के लिए 12वीं पास तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 10वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। केवल मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु की गणना 9 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। तकनीकी सहायक के पदों के लिए 9,300 से 34,800 रुपये व क्लर्क एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य युवा इस प्रकार से करें आवेदन

jobs in government sector

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। अभ्यर्थियों को क्लर्क के पदों के लिए कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट तथा हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइप परीक्षा गति उत्तीर्ण करनी होगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के आवेदकों को 150 रुपये चालान के माध्यम से एसबीआई बैंक में जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.niv.co.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed