बिजली विभाग में 62 हजार रुपए सैलरी की नौकरी, करना चाहेंगे आप?
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नई दिल्ली ने 34 विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्तियां जारी की हैं। विज्ञापित पदों में मैनेजर(टेक्नीकल), डिप्टी मैनेजर (टेक्नीकल), असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) इत्यादि पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों पर शैक्षिक योग्यता को पदों और विषयों के अनुसार अलग-अलग विभाजित किया गया है, जिनमें स्नातक और परास्नातक किए हुए अभ्यर्थी आवेदन पात्र हैं। इन पदों पर अनुभव को भी पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासन के आदेशानुसार आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। विज्ञापित पदों पर वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 15,500 रुपये से 62,000 रुपये एवं अन्य भत्ते देने का भी प्रावधान है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर
विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापित पदों पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का प्रावधान है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन शुल्क एसबीआई की किसी भी शाखा में ई-चालान के द्वारा जमा किया जा सकता है। ई-चालान से शुल्क का भुगतान करने के पश्चात, परंतु 09 सितंबर, 2015 से पहले करना आवश्यक है।
इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापित पदों पर आवेदन 05 सितंबर, 2015 तक ही ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन करने एवं अन्य जानकारी के लिए पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट www.pfcindia.com पर लॉग ऑन करें।