फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in custom department

खुला नौकरी का पिटारा, कस्टम विभाग में 10वीं पास की भर्ती

Tue, 31 Mar 2015 01:49 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
jobs in custom department

कस्टम विभाग, पूणे ने ग्रुप 'सी' के 24 पदों पर नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। रिक्त पदों में स्कीपरमेट का 1 पद, ऑर्टिशन के 6 पद, सुखानी का 1 पद, टिंडेल का 1 पद, स्टोरकीपर का 1 पद, सीनियर डेक हैंड का 1 पद, ट्रेड्समैन के 4 पद, लॉन्च मैकैनिक का 1 पद और सीमैन के 8 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक को पदों के अनुसार 8वीं या 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में तकनीकी डिप्लोमा होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा ट्रेड्समैन और सीमैन के लिए 25 वर्ष, टिंडेल के लिए 35 वर्ष एवं शेष अन्य पदों के लिए 30 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन करने की अंतिम तिथि से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

jobs in custom department

विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता वेबसाइट से आवेदन पत्र का डाउनलोड करें और उसे दिए गए निर्देशों के अनुसार भरें।

आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न कर 'ज्वांइट कमिश्नर ऑफ कस्टम (पी एंड वी), ओ/ओ कमिश्नर ऑफ कस्टम, पूणे 41-ए, आइस हाउस, वाडिया कॉलेज के सामने, सासून रोड, पूणे-411001' के पते पर भेजें। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2015 है। रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी ‌के लिए कस्टम विभाग की ‌ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbec.gov.in/cae1-english.htm अथवा http://www.punecustoms.nic.in/Recruitment%20of%20Marine%20Staff%20-%20Final.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed