फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in central water commission

बेहतरीन मौका: जल आयोग में 10वीं पास की भर्ती

Mon, 06 Apr 2015 12:46 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
jobs in central water commission

केंद्रीय जल आयोग, गुवाहाटी ने कुशल कार्य सहायक (पूर्व पद नाम खलासी) की 40 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत मैट्रिक (10वीं) अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इन पदों पर शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस पद पर बाढ़ पूर्वानुमान, मौसम विज्ञानीय प्रेक्षण, मशीनों का प्रचालन इत्यादि से जुड़े कार्यों में मदद करने का कार्य दिया जाएगा। आयु सीमा के तहत आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 20 अप्रैल, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे आप भी कर सकते हैं आवेदन

jobs in central water commission

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्‍ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड करें और दिए गए निर्देशों के अनुसार सही तरह से भरें।

पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक सभी शैक्षिक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'अधीक्षण अभियंता, जल विज्ञानीय प्रेक्षण परिमंडल, केंद्रीय जल आयोग, सीडब्‍ल्यूसी कॉम्‍प्लेक्स, अदाबारी, गुवाहाटी-781014 (असम)' के पते पर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। योग्य पाए गए आवेदकों का अंतिम चयन साक्षात्कार के जरिये किया जाएगा। आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संबंधित वेबसाइट http://www.cwc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed