फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in air india

एयर इंडिया में 300 पद खाली, भर दीजिए फॉर्म

Tue, 16 Jun 2015 02:27 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
jobs in air india

एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने एजेंट के विभिन्न पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 300 है, इन पदों में सिक्योरिटी एजेंट, कस्टमर एजेंट, सीनियर कस्टमर एजेंट आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक व संबंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना दिनांक 01 मई, 2015 के आधार पर की जाएगी।

केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे

jobs in air india

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित वर्ग को 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट 'एअर इंडिया एअर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड' के पक्ष में जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग के लिए यह आवेदन निःशुल्क है। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर निर्धारित तिथि पर स्वतः जमा करें। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने की तिथियां 29 जून और 13 जुलाई, 2015 (पदों के अनुसार) निर्धारित की गई है।

इन पदों पर चयन केवल साक्षात्कार या समूह चर्चा और साक्षात्कार या लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के आधार पर किए जाएंगे। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.airindia.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed