फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Air India

एयर इंडिया में बंपर भर्ती, 435 पद खाली

Tue, 31 Mar 2015 03:44 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Air India

एयर इंडिया लिमिटेड ने केबिन क्रू प्रशिक्षुओं के 435 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन सभी पदों में 206 पद उत्तरी क्षेत्र में, 173 पद पश्चिमी क्षेत्र में, 17 पद पूर्वी क्षेत्र में और 39 पद दक्षिणी क्षेत्र में रिक्त हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मार्च, 2015 से की जाएगी। आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक को 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त होटल मैनेजमेंट और केटरिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/डिग्री धारक उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित किए हुए आवेदकों को 5 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन

इच्छुक व योग्य युवा ऐसे करें आवेदन

Jobs in Air India

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट "एयर इंडिया लिमिटेड" के नाम पर जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। आवेदकों को एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है।

आवेदकों का चयन समूह चर्चा, व्यक्तित्व परीक्षण और लिखित परीक्षा ‌के आधार पर होगा। समूह चर्चा और व्यक्तित्व परीक्षण में पास होने वाले आवेदकों को ही लिखित परीक्षा के ‌लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने व आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक http://www.airindia.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed