फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Agriculture Department

कृषि विभाग में बंपर भर्ती, 1700 पद खाली

Wed, 29 Oct 2014 08:20 PM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Agriculture Department

कृषि विभाग (बिहार) में योग्य उम्मीदवारों के लिए किसान सलाहकार के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 1710 है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 563 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 418 पद, पिछड़ा वर्ग के 162 पद, अनुसूचित जाति के 414 पद, अनुसूचित जनजाति के 66 पद व पिछड़ा वर्ग महिला के 87 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि विज्ञान/उद्यान/वनस्पति विज्ञान में स्नातक रखी गयी है। किसान सलाहकार के चयन के लिए संबंधित जिला के निवासी अपने गृह जिला में ही आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 64 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Jobs in Agriculture Department

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत अधिमानता अंक के रूप में दिया जायेगा। अंतिम चयन सूची एवं चयनित किसान सलाहकारों की सूची जिला कृषि कार्यालय के सूचना तट एवं वेबसाइट पर प्रदर्शित की जायेगी। विज्ञापित पदों के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2014 है। चयन सूची का प्रकाशन 24 नवंबर, 2014 को किया जायेगा। मेरिट में योग्य पाए गए आवेदकों की कांउसलिंग 15 एवं 16 दिसंबर, 2014 को आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.krishi.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed