फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs for 12th pass student

बड़ा मौका, 12वीं पास पाएं सरकारी नौकरी

Sat, 14 Feb 2015 10:30 AM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
jobs for 12th pass student

टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) मुंबई में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों

विज्ञापन


की कुल संख्या 51 निर्धारित की गई है। जिसमें क्लर्क के 15 पद शामिल हैं।

इन पदों में प्रोफेसर, इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, क्लर्क व अन्य पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। स्टेनोग्राफर व क्लर्क के पदों के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है। स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदकों को निर्धारित शार्टहैंड की गति होनी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 20 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों के लिए 5200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

इस प्रकार से करें आवेदन

jobs for 12th pass student

इन पदों पर केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। अभ्यर्थियों को क्लर्क के पदों के लिए कंप्यूटर पर निर्धारित टाइप परीक्षा गति उत्तीर्ण करनी होगी।

स्टेनोग्राफर के आवेदकों को लिखित परीक्षा के बाद शार्टहैंड परीक्षा पास करनी होगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में प्रोफेसर के पदों के लिए 500 रुपये (सामान्य वर्ग) व अन्य वर्ग के लिए 300 रुपये तथा क्लर्क व स्टेनोग्राफर के लिए सामान्य वर्ग को 125 रुपये और आरक्षित वर्ग को 75 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों के साथ वेबसाइट पर दिए गए पते पर 27 फरवरी, 2015 तक भेजें। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार https://tmc.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed