फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   job vacancies in coconut development board apply fast

नौकरियां ही नौकरियांः नारियल विकास बोर्ड में सरकारी नौकरी, जल्द करें अप्लाई

Wed, 03 Jan 2018 05:55 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
job vacancies in coconut development board apply fast
नारियल विकास बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर(डेवलपमेंट)/ डिप्टी डायरेक्टर (मार्केटिंग) एवं फील्ड ऑफिसर के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 जनवरी, 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं...
विज्ञापन


www.coconutboard.gov.in

पदः डिप्टी डायरेक्टर (डेवलपमेंट)
कुल पदः 03
शैक्षणिक योग्यताः उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से हॉर्टिकल्चर/ एग्रीकल्चर/ प्लांट साइंसेज में परास्नातक डिग्री के साथ सात वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन

आयु सीमाः अधिकतम 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 15,600-39,100 रुपये एवं 6,600 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।

पदः डिप्टी डायरेक्टर (मार्केटिंग)
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से हॉर्टिकल्चर/ एग्रीकल्चर में परास्नातक डिग्री के साथ सात वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमाः अधिकतम 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमानः चयनित आवेदक को 15,600-39,100 रुपये एवं 6,600 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।

पदः फील्ड ऑफिसर
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः उम्मीदवारों के पास 10वीं पास का प्रमाणपत्र और निर्धारित सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमाः अधिकतम 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमानः चयनित आवेदक को 5,200-20,200 रुपये एवं 2,400 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तहत 500 रुपये जमा करने होंगे।
आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट 'अध्यक्ष, नारियल विकास बोर्ड' के पक्ष में बनवाकर कोच्चि में देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए ओवदन पत्र के साथ मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमा‌णित प्रतियों को संलग्न कर निचे दिए गए पते पर 21 जनवरी, 2018 तक भेजे दें।

आवेदन भेजने का पताः 'अध्यक्ष, नारियल विकास बोर्ड, केरा भवन, एसआरवी रोड, कोच्चि -682011'

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर रिक्तियां

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) ने तकनीकी विषयों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी (केमिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत जारी पदों की कुल संख्या 41 है। मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 18 जनवरी, 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...

www.nationalfertilizers.com

पदः मैनेजमेंट ट्रेनी (केमिकल)
कुल पदः 25
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी  सामान्य ओबीसी   एससी    एसटी
रिक्तियां       14      06      03      02
शैक्षणिक योग्यताः मान्यताप्राप्त विश्वविधालय/ संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत  (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 50 प्रतिशत) अंकों के साथ पूर्णकालिक केमिकल इंजीनियरिंग डिग्री के साथ केमिकल इंजीनियरिंग में मान्य गेट 2016 स्कोर होना चाहिए।

पदः मैनेजमेंट ट्रेनी (मैकेनिकल)
कुल पदः 10
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी  सामान्य ओबीसी   एससी    एसटी
रिक्तियां       06      01      02      01
शैक्षणिक योग्यताः मान्यताप्राप्त विश्वविधालय/ संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत  (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 50 प्रतिशत) अंकों के साथ पूर्णकालिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मान्य गेट 2016 स्कोर होना चाहिए।

पदः मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)
कुल पदः 06
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी  सामान्य ओबीसी   एससी    एसटी
रिक्तियां       04      01      01      00
शैक्षणिक योग्यताः मान्यताप्राप्त विश्वविधालय/ संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत  (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 50 प्रतिशत) अंकों के साथ पूर्णकालिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिग्री के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मान्य गेट 2016 स्कोर होना चाहिए।

आयु सीमाः इन पदों पर अधिकतम 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर, 2018 के आधार पर की जाएगी।

आयु सीमा में छूट:
आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान इस प्रकार हैं-
श्रेणी                                  आयु सीमा में अधिकतम छूट
ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                                                3 वर्ष
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                               5 वर्ष
पीडब्ल्यूडी (सामान्य) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                        10 वर्ष
पीडब्ल्यूडी (अन्य पिछड़ा वर्ग) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                       13 वर्ष
पीडब्ल्यूडी (एससी, एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए                     15 वर्ष

 

आवेदन शुल्कः इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये जमा करने होंगे।
इसके अलावा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ महिला/ विकलांग/ पूर्व कर्मचारी एवं विभागीय कर्मचारी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया: आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट 'www.nationalfertilizers.com' पर जाकर अपना पंजीकरण करें। पंजीकरण करने के बाद आवेदक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को अपने पास सुरक्षित नोट रख लें। ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरे जाने के बाद 'सेव एंड नेक्स्ट' पर क्लिक करें। पुनः आवेदन पत्र में दी गई प्रविष्ट‌ियों को जांच लें व 'फाइनल सबमिट' बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। ध्यान रखें फाइनल सबमिट करने के बाद आप फॉर्म में किसी भी जानकारी को चेंज नहीं कर सकते हैं। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर आवेदकों का चयन गेट 2016 परीक्षा में प्राप्त अंकों और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमानः चयनित आवेदकों को 16,400-40,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली ने प्रोजेक्ट अटेंडेंट/ प्रोजेक्ट असिस्टेंट एवं अन्य रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं...

www.iitd.ac.in

पदः प्रोजेक्ट अटेंडेंट
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः 12वीं के साथ पांच वर्ष का निर्धारत अनुभव।
वेतनमानः चयनित आवेदक को 10,500-16,500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

पदः प्रोजेक्ट असिस्टेंट
कुल पदः 02
शैक्षणिक योग्यताः संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा और चार वर्ष का निर्धारित अनुभव या अन्य निर्धारत योग्यताएं।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 23,500-37,600 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

पदः प्रोजेक्ट एसोसिएट
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः प्रथम श्रेणी में बीटेक, एमएससी, एसीए डिग्री या समकक्ष योग्यता।
वेतनमानः चयनित आवेदक को 27,500-44,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

पदः सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः प्रथम श्रेणी में बीटेक पीएचडी या अन्य निर्धारत योग्यताएं।
वेतनमानः चयनित आवेदक को 40,000-64,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

आयु सीमाः उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना विभाग के नियमानुसार होगी।

आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

आवेदन प्रक्रियाः इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरना होगा। इसका बाद पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों को संलग्न कर इस ई-मेल आईडी 'cloudproject@cse.iitd.ac.in'पर 31 दिसंबर, 2017 से पहले मेल करना होगा।

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर आवेदकों को सूचीबद्ध कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed