फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Job opportunity for Engineers.

सरकारी विभाग में भर्ती, ग्रेजुएट पाएं नौकरी

Tue, 07 Apr 2015 12:27 PM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
Job opportunity for Engineers.

ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों की कुल संख्या 46 है, जिसमें विभिन्न ट्रेड के इंजीनियर, फाइनेंस एंड अकाउंट और दूसरे पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत स्नातक, परास्नातक संबंधित विषय में 60 प्रतिशत अंकों की मांग की गई है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है जो कि 1 जनवरी, 2015 से मान्य होगी। आरक्षित वर्ग को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Job opportunity for Engineers.

सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क का प्रावधान किया गया है। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के जरिए जमा करने होंगे।

इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य है, जिसके लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के अनुसार ध्यानपूर्वक आवेदन करना होगा।

आवेदन पत्र के प्रिंट आउट के साथ शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतियों को संलंग्न कर 'विभागाध्यक्ष (कार्मिक), बीवीएफसी लिमिटेड, नामरूप, डाकघर- पर्बतपुर, जिला- डिब्रूगढ़ (असम), के पते पर भेजें।' आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा पांच शहरों- दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई और मुंबई में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अप्रैल, 2015 है। इस संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ‌आधिकारिक वेबसाइट www.bvfcl.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed