फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Job opportunity for 12th pass student.

12वीं पास को सरकारी नौकरी का मौका, करें आवेदन

Thu, 04 Jun 2015 04:39 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
Job opportunity for 12th pass student.

नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी ने विभिन्न रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ग्रेड-III के 12 पद और जूनियर स्टेनोग्राफर के 04 पद शामिल है।

विज्ञापन


इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पदों के अनुसार अलग-अलग अतिरिक्त योग्यता मांगी गई है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 26 जून, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर  वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Job opportunity for 12th pass student.

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदक एनएमएल की वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार पूरा करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को संबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपी और निर्धारित डिमांड ड्रॉफ्ट के साथ संलग्न कर 'द कंट्रोलर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, सीएसआईआर-नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी, बर्मामाइन्स, जमशेदपुर-831007' के पते पर भेजें।

आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदकों को 100 रुपये डिमांड ड्रॉफ्ट के रूप में जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट को जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2015 है।

आवेदकों के चयन के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्‍थान की वेबसाइट http://www.nmlindia.org/Recruitment.html पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed