फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Job alert for Madhya Pradesh government various departments, PEB can conduct exam soon

मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी का सुनहरा अवसर, पीईबी जल्द करा सकता है परीक्षा

Sat, 22 Feb 2020 01:09 PM IST
आसिम खान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 22 Feb 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Job alert for Madhya Pradesh government various departments, PEB can conduct exam soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप-3 सब इंजीनियर और ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) वैकेंसी के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) जल्द ही भर्ती परीक्षा करा सकता है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन


पीईबी ने ग्रुप-3 सब इंजीनियर और ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) भर्ती परीक्षा परीक्षा कराने के लिए इसे अपने वर्ष 2020 के शेड्यूल में शामिल किया है। लेकिन, इसे संभावित शेड्यूल बताया जा रहा है। शेड्यूल के अनुसार ग्रुप-3 सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा छह और सात जुलाई को होगी।
विज्ञापन


ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) भर्ती परीक्षा 18 और 19 जुलाई को होगी। अभी तक यह साफ नहीं पो पाया है कि ये परीक्षाएं कितने पदों के लिए होंगी।

ग्रुप-3 के लिए योग्यता
सब इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, विद्युत आदि के लिए उम्मीदवारों का हाई स्कूल, हायर सेकंडरी परीक्षा के साथ संबंधित अभियांत्रिकी विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या उच्च योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप-2 (सब ग्रुप-04) के लिए योग्यता
औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संरक्षक, सहायक, प्रोग्रामर, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, श्रम निरीक्षक आदि पदों के लिए उम्मीदवारों को विभागों के संबंधित भर्ती नियमों के अधीन जैसे किसी भी विषय में स्नातक उपाधि उत्तीर्ण होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed