JKSSB Exam Schedule: डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी, ऐसे करें चेक
JKSSB Exam Schedule: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड इंस्पेक्टर और फील्ड असिस्टेंट के पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विस्तार
JKSSB Exam Schedule: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड इंस्पेक्टर और फील्ड असिस्टेंट के पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं।
JKSSB परीक्षा विवरण
जेकेएसएसबी द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए परीक्षा 08 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। फील्ड इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा 22 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। फील्ड असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 29 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
JKSSB Exam ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, “विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षाओं के आयोजन के लिए अग्रिम सूचना-2023” पर क्लिक करें।
-
अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
-
परीक्षा तिथियों की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।