फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB Recruitment 2022  Jammu Kashmir J&K Services Selection Board invited applications on various posts sarkari naukri

JKSSB Recruitment 2022 : जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन 

Tue, 22 Feb 2022 07:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 07:19 PM IST
सार

जो भी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2022  Jammu Kashmir J&K Services Selection Board invited applications on various posts sarkari naukri
JKSSB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

JKSSB Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं को आपके लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने विभाग के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2022 :168 पदों पर होंगी भर्तियां
JKSSB भर्ती के माध्यम से विभाग के अंतर्गत कुल 168 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। भर्ती के माध्यम से चालक, कनिष्ठ सहायक, जेल सहायक अधीक्षक समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2022 : 20 मार्च तक करें आवेदन
JKSSB भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च, 2022 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवार जितनी जल्दी हो अपना आवेदन कर लें। 

विज्ञापन

भर्ती का विवरण

पशु एवं भेड़ पालन विभाग - 10
गृह विभाग - 30
ग्रामीण विकास विभाग - 124
एआरआई ट्रेनिंग - 2
 

कैसे करें अपना आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन पत्र भरें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed