JKSSB Exam Cancelled: जेकेएसएसबी ने रद्द की जेई सिविल, लेखा सहायक परीक्षा, अनियमितताओं का दिया हवाला
JKSSB Exam Cancelled: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा और परिणाम दोनों को रद्द कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, जेकेएसएसबी ने कहा कि लिखित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के बाद उसने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया।
विस्तार
JKSSB Exam Cancelled: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने इस साल मार्च में आयोजित जूनियर इंजीनियर (सिविल) और लेखा सहायक लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, जेकेएसएसबी ने कहा कि लिखित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के बाद उसने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर निरस्तीकरण नोटिस की जांच कर सकते हैं।
JKSSB Exam Cancelled: परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा जल्द
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर परीक्षा की नई तिथियों के बारे में लेटेस्ट जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। जेकेएसएसबी लेखा सहायक परीक्षा 06 मार्च को ओएमआर-आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार मोड में आयोजित की गई थी और उसके लिए बोर्ड की ओर से परिणाम 21 मार्च, 2022 को घोषित किया गया था।
JKSSB Exam Cancelled: 2020 और 2021 में निकलीं थीं भर्ती अधिसूचनाएं
हालांकि, अब जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा और परिणाम दोनों को रद्द कर दिया गया है। भर्ती अभियान लेखा सहायक (वित्त विभाग), यूटी कैडर के 972 पदों के लिए विज्ञापन अधिसूचना संख्या 04/2020 के लिए विज्ञापित किया जा रहा है। वहीं, जल शक्ति विभाग में विज्ञापन संख्या 05/2021 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 163 पदों के लिए 20 मार्च को जेई सिविल परीक्षा आयोजित की गई थी।