फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC Recruitment 2023 know how to apply online at jkpsc.nic.in

JKPSC Recruitment 2023: जम्मू-कश्मीर में सहायक प्रोफेसर के 285 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Thu, 02 Mar 2023 04:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 02 Mar 2023 04:06 PM IST
सार

JKPSC Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में जम्मू और कश्मीर के सरकारी डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती की जा रही है। 

विज्ञापन
JKPSC Recruitment 2023 know how to apply online at jkpsc.nic.in
JKPSC PO 2021 Main Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

JKPSC Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में जम्मू और कश्मीर के सरकारी डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 03 मार्च से आवेदन कर सकेंगे  आवेन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर  जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक एक अप्रैल से तीन अप्रैल, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य में कुल 285 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु-सीमा

ओएम के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरबीए, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, एएलसी, पीएससी और ओएससी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 43 वर्ष है। पीएचसी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 42 वर्ष है।

विज्ञापन

परीक्षा शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित  श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है।

जेकेपीएससी भर्ती 2023 से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed