फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC Prelims 2021 The New Date Of JKPSC Prelims Exam is 24th October

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग : अब 24 अक्तूबर को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Sun, 11 Jul 2021 10:38 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 10:38 AM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से 2021 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया था। यह परीक्षा अब 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
JKPSC Prelims 2021 The New Date Of JKPSC Prelims Exam is 24th October
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से 2021 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया था। यह परीक्षा अब 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 11 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जेकेपीएससी प्रशासन द्वारा इस अहम परीक्षा को टाल दिया गया था।  

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना में कहा गया था कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि इस परीक्षा में राज्य के बाहर के परीक्षार्थी भाग नहीं ले सकते हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए होने वाली जम्मू-कश्मीर लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को जम्मू-कश्मीर राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है। वहीं, इस बार राज्य लोक सेवा आयोग ने जेकेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। अभ्यर्थी जम्मू-कश्मीर लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के बारे में अधिक जानकारी जेकेपीएससी की वेबसाइट jkpsc.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा के बाद होगी मेन परीक्षा और साक्षात्कार
गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर जेकेपीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन अंतिम राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक परीक्षा 2021 के बारे में अधिक और नवीनतम अपडेट के लिए जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed