{"_id":"642298e5b37b3a13c70ba91f","slug":"jkpsc-po-result-out-know-how-to-download-at-jkpsc-nic-in-2023-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JKPSC PO Result 2023 Out: जम्मू-कश्मीर पीओ परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
JKPSC PO Result 2023 Out: जम्मू-कश्मीर पीओ परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Tue, 28 Mar 2023 01:06 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:06 PM IST
सार
JKPSC PO Result: जेकेपीएससी पीओ परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे अब चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
JKPSC
- फोटो : Social Media
विस्तार
JKPSC PO Result 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने अभियोजन अधिकारी (PO) (प्रारंभिक) परीक्षा पेपर I और पेपर II का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया पांच नवंबर को खत्म हुई थी।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की पीओ मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 821 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा अस्थायी रूप से 28 मई, 2023 को शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
JKPSC PO Recruitment: इतने पदों पर होनी है भर्ती
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
-
“अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के परिणाम की घोषणा” पर क्लिक करें।
-
अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।